Bihar Assembly Elections 2025: नीतीश कुमार जल्द सौंपेंगे राज्यपाल को इस्तीफा, नई सरकार गठन की तैयारी तेज
Bihar Assembly Elections 2025 के दो चरणों में हुए मतदान के परिणाम घोषित हो गए हैं। परिणामों ने राज्य में सत्ता में कायम एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाई है। एनडीए गठबंधन ने कुल 202 सीटें
Bihar Assembly Elections 2025 के दो चरणों में हुए मतदान के परिणाम घोषित हो गए हैं। परिणामों ने राज्य में सत्ता में कायम एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाई है। एनडीए गठबंधन ने कुल 202 सीटें जीतकर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके पहले नई 18वीं विधानसभा का गठन हो जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द करेंगे राज्यपाल से मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे अपनी वर्तमान सरकार से इस्तीफा देंगे और अगले कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर चर्चा करेंगे। एनडीए की बड़ी जीत के बाद सरकार के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जनता की उम्मीदें इस बार नई सरकार से बहुत बड़ी हैं।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बड़े नेता हुए हार के शिकार
इस चुनाव में कई बड़े नाम भी हार का सामना करना पड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और रालोद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी दोनों चुनाव में हार गए। दोनों RJD के उम्मीदवार थे। स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार मंगल पांडेय ने सिवान सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष राजेश कुमार भी औऱंगाबाद के कुटुम्बा से हार गए। RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से हार गए।
JDU और BJP ने की जबरदस्त प्रगति, RJD को झटका
पिछले पांच वर्षों के चुनावों की तुलना में इस बार JDU ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2020 में JDU के पास केवल 43 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 85 के करीब पहुंच गई हैं। वहीं, BJP ने भी अपनी सीटों की संख्या में इजाफा किया है। भाजपा के विधायक संख्या में 15 सीटों का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर, RJD को भारी झटका लगा है और उसकी 50 सीटें कम हो गई हैं। ये परिणाम एनडीए के लिए स्पष्ट विजय साबित हुए हैं।
अगले सप्ताह बन सकती है नई सरकार
एनडीए की इस भव्य जीत के बाद अगला कदम सरकार गठन का होगा। संभावना है कि अगले सप्ताह नई सरकार का गठन किया जाएगा। गठबंधन के नेताओं के बीच समन्वय और कार्य योजना पर चर्चा जारी है। जनता को उम्मीद है कि नई सरकार बेहतर काम करेगी और विकास को नई गति देगी। राजनीतिक माहौल में इस चुनाव ने बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0