Jharkhand News: हत्या या आत्महत्या! लातेहार में मिले शवों के पीछे क्या है सच्चाई
Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के हेसला गांव में एक दंपति के शव घर से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दंपति के हाथों पर सिंदूर लगा हुआ था और पति के गले पर भी सिंदूर के निशान मिले। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली बड़ीयातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।

घटनास्थल पर गहन जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने उस कमरे की गहन जांच की जहां दोनों के शव संदिग्ध हालत में मिले थे। मृतकों की पहचान प्रसदी साव और उनकी पत्नी कुर्मी देवी के रूप में हुई है जो अपने बेटे से अलग घर में रहते थे। पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके।
मृतक दंपति के बेटे और अन्य परिजनों ने इस घटना को साजिशन हत्या करार दिया है। परिजनों का मानना है कि किसी ने योजना बनाकर दोनों की हत्या की है। इसलिए पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तहकीकात कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
गांव में तंत्र मंत्र की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि दंपति की मौत तंत्र मंत्र या काले जादू की वजह से हुई है। क्योंकि हाथों पर और गले पर सिंदूर का मिलना एक रहस्यमय संकेत माना जा रहा है। लोग इस रहस्य के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
इसी बीच गुमला जिले के बनागुटु बाजार टांड़ गांव से भी एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां फूलों देवी नाम की महिला ने अपने पति विनोद गोप की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विनोद अकसर फूलों देवी के साथ मारपीट करता था और इसी का बदला लेने के लिए पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0