Jharkhand News: रांची रिम्स में प्रमोशन की बंपर लिस्ट! 28 डॉक्टर बने एडिशनल प्रोफेसर

Jharkhand News: रांची के रिम्स संस्थान से एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे डॉक्टरों के लिए खुशखबरी आई है। जैसे ही डॉ राजकुमार ने दोबारा डायरेक्टर का पद संभाला वैसे ही उन्होंने डॉक्टरों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में कुल 81 डॉक्टरों को पदोन्नति दी गई है जिससे संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Apr 30, 2025 - 11:00
 0  0

तीन स्तरों पर हुए प्रमोशन

इस प्रमोशन लिस्ट में 13 डॉक्टरों को प्रोफेसर बनाया गया है जिनमें से तीन डेंटल विभाग से हैं। इसके अलावा 28 डॉक्टरों को एडिशनल प्रोफेसर और 40 को असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोट किया गया है। इस फैसले से न केवल डॉक्टरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत को भी मान्यता मिली है।

प्रमोशन की तारीखें भी अलग अलग हैं। कुल 41 डॉक्टरों को पहली जुलाई 2024 से पदोन्नति दी गई है। वहीं 33 डॉक्टरों को पहली जुलाई 2023 से और सात डॉक्टरों को पहली जुलाई 2022 से प्रमोशन मिला है। डॉक्टरों ने इस फैसले का स्वागत किया है और डायरेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सर्टिफिकेट न देने वाले डॉक्टरों का परिणाम रुका

कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जिन्होंने BCME और BCBR की परीक्षा तो पास कर ली है लेकिन उनका प्रमाणपत्र अभी तक नहीं जमा किया है। इस वजह से उनका प्रमोशन रोका गया है। जैसे ही वे प्रमाणपत्र जमा करेंगे वैसे ही उनका परिणाम जारी किया जाएगा। इसमें डॉ राजेश कुमार चौधरी डॉ जाहिद मुस्तफा डॉ संदीप कुमार डॉ अंजय कुमार डॉ फारूक हसन और डॉ राणा प्रताप सिंह शामिल हैं।

हालांकि इस प्रमोशन सूची के बाद कुछ डॉक्टरों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कुछ जूनियर डॉक्टरों को सीनियर पदों पर प्रमोट कर दिया गया है जो सही नहीं है। पहले की गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस पर पुनर्विचार की बात हुई थी लेकिन इसके बावजूद फैसला जारी कर दिया गया जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अब देखना है कि प्रबंधन इस विवाद को कैसे सुलझाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0