Jharkhand Weather: रांची में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! तापमान में हल्का उतार चढ़ाव दर्ज
Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार रांची और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहेगा लेकिन इस दिन हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

तापमान में आया हल्का उतार चढ़ाव
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई। सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 30 प्रतिशत रहा जबकि शाम साढ़े पांच बजे यह घटकर 23 प्रतिशत हो गया।
पूरे दिन झुलसाने वाली धूप से लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस समय समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक टर्फलाइन बन रही है जो सिक्किम से लेकर दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश के समुद्री तट होते हुए उपहिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैली है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव हो सकते हैं।
तेज हवाओं और आर्द्रता की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही उमस भरे दिन यानी आर्द्रता की स्थिति बनने की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद इसमें पांच से सात डिग्री की गिरावट आ सकती है।
राज्य के सात जिलों रांची हजारीबाग बोकारो जमशेदपुर रामगढ़ और खूंटी में 72 घंटे तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
What's Your Reaction?