प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर की गुपचुप मीटिंग, मामला क्या है ?
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुलाकात हुई है।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात की खबर है। बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जनसुराज का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। कांग्रेस को 61 में सिर्फ 06 सीट जबकि जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। ऐसे में इन दोनों नेताओं की मुलाकात कई खबरों और कयासों को जन्म दे रही है।
राजनीति में कुछ भी संभव है। राजनीति संभावनाओं का खेल है। यहां रोज नए समीकरण बनते और बिगड़ते हैं। क्या बिहार में प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच भविष्य में कोई जुगलबंदी या गठबंधन देखने को मिल सकता है !
हालांकि गांधी परिवार और प्रशांत किशोर के बीच रिश्ते कोई नए नहीं हैं। 2021 में जनता दल यूनाइटेड से रिश्ते खराब होने के बाद प्रशांत किशोर की लंबी मीटिंग कांग्रेस के साथ चली थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी। उस वक्त प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था लेकिन कांग्रेस उन्हें पार्टी के भीतर एंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया था।
प्रशांत किशोर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था क्योंकि प्रशांत किशोर ज्यादा अधिकार और फ्री हैंड बैटिंग चाहते थें।
अब विधानसभा चुनाव के बाद हुई प्रियंका- प्रशांत की बैठक के मायने महत्वपूर्ण हैं। यह बैठक 2 घंटे से भी ज्यादा चली। जाहिर तौर पर इस बैठक में बिहार से लेकर देश भर की राजनीति पर चर्चा हुई होगी।
सवाल राजनीतिक हलकों में गूंजने लगा है कि क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस में एंट्री मारने जा रहे हैं ? या बिहार में जनसुराज का कांग्रेस के साथ गठबंधन हो सकता है ? कहीं जनसुराज इंडिया गठबंधन का हिस्सा तो नहीं बनने जा रही है ?
ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब जल्द ही मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0