बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कौन हैं ?
बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बनाए गए हैं जो दरभंगा से विधायक हैं।
दरभंगा शहरी सीट से बीजेपी विधायक संजय सरावगी अब बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। मारवाड़ी वैश्य समाज से आने वाले संजय सरावगी को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ था। संजय दरभंगा के गांधी चौक बड़ा बाजार के मूल निवासी हैं। इन्होंने वाणिज्य से पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए की डिग्री ली हुई है।
वो छात्र जीवन से ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए थें। 1995 में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद वो भारतीय जनता युवा मोर्चा में लगातार सक्रिय रहें।
1999 में संजय भाजयुमो के जिला मंत्री बने। 2001 में वो भाजपा के नगर अध्यक्ष बनें। 2003 में वो भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर रहें।
पहली बार संजय ने वर्ष 2002 दरभंगा नगर निगम का चुनाव लड़ा था। वो इसमें कामयाब हुए। संजय इस चुनाव में वार्ड नंबर 6 से पार्षद निर्वाचित हुए थें।
2005 फरवरी में उन्हें पहली बार टिकट मिला। इस चुनाव में वो जीतने में कामयाब रहें। तब से लेकर आज तक वो विधायक हैं। उन्होंने अब तक छह बार दरभंगा सीट से विजय हासिल किया है।
संजय बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वो बिहार प्रदेश भाजपा गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक भी रह चुके हैं। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के साथ ही वो कई जिलों में भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।
विगत विधानसभा चुनाव में दरभंगा सीट से संजय सरावगी ने वीआईपी उम्मीदवार उमेश सहनी को 24 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में संजय को 97,453 वोट मिले जबकि उमेश सहनी को 72,860 वोट हासिल हुए। इस सीट से तीसरे स्थान पर रहे जनसुराज के उम्मीदवार राकेश कुमार मिश्रा को 11,758 वोट प्राप्त हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0