हाजीपुर - छपरा के रास्ते बरौनी और भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी, जानिए किन शहरों से होकर गुजरेगी...
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा शुरु होने से देश के पूर्वी और पश्चिमी भाग के बीच रेलवे आवागमन सरल और सुलभ होगा। यह रेल सेवा चार राज्यों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर विकल्प देगा।
बिहार के हाजीपुर और छपरा के रास्ते बरौनी और गुजरात के भुज के बीच हफ्ते में तीन दिन चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे द्वारा मजंूरी दे दी गई है। यह ट्रेन 2532 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए बिहार, यूपी, राजस्थान और गुजरात के कई मुख्य शहरों को जोड़ेगी।
इस विषय में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा शुरु होने से देश के पूर्वी और पश्चिमी भाग के बीच रेलवे आवागमन सरल और सुलभ होगा। यह रेल सेवा चार राज्यों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर विकल्प देगा।
इस नई रेल सेवा मार्ग के कई मुख्य रेलवे स्टेशन शामिल हैं, जिनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, बरेली, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर प्रमुख है। इससे बिहार समेत यूपी, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।
गाड़ी नंबर 19427 भुज बरौनी एक्सप्रेस अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 5:30 बजे रवानगी होगी और तीसरे दिन प्रातः सुबह 4:05 बरौनी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19428 बरौनी भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 11:55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0