बिहार में 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ, 18 अप्रैल तक करें आवेदन

10वीं के नतीजे आने के बाद बिहार बोर्ड ने 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में https://ofssbihar.net पर जाकर छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।

Apr 9, 2026 - 12:41
Apr 9, 2026 - 12:47
 0  0
बिहार में 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ, 18 अप्रैल तक करें आवेदन
Adobe

Bihar 11th Admission News 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026-28 सत्र के लिए 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया आरम्भ दिया है। 08 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू है। जिन छात्रों ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वो आधिकारिक पोर्टल https://ofssbihar.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह एडमिशन प्रक्रिया कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय ( Arts, Commerce & Science ) के लिए होगी। प्रदेश भर के करीब 10000 विद्यालयों के लिए यह एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। लगभग 12 लाख बच्चे इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को स्कूल या कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

11वीं में एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

ऑफिशियल वेबसाइट https://ofssbihar.net पर जाएं।

वहां Common Application Form ( CAF) के विकल्प पर क्लिक करें। 

यहां से एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा। सभी जानकारियों को सही सही भरें। 

मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क के साथ सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

बिहार इंटर एडमिशन आवेदन शुल्क

एडमिशन हेतु आवेदन के लिए प्रत्येक छात्र को 350 रु आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ई चालान के जरिए भी जमा किया जा सकता है। 

बिहार 11th एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

1. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

2. 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट

3. स्कैन फोटो और सिग्नेचर

4. आधार कार्ड 

5. जाति प्रमाण पत्र ( जहां लागू हो )

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News