बेऊर जेल पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक समेत 07 अधिकारी सस्पेंड
राजधानी पटना के बेऊर जेल में कथित संगठित भ्रष्टाचार को लेकर बिहार सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक समेत कुल 07 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है।
पटना के केंद्रीय आदर्श कारा, बेऊर के जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा समेत कुल 07 अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। बेऊर जेल में लंबे समय से संगठित भ्रष्टाचार की सूचना सरकार को मिल रही थी। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का यह अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है।
इसके साथ ही जेल की विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नए अफसरों की तैनाती भी कर दी गई है। सम्राट सरकार के इस एक्शन से साफ हो गया है कि बिहार की जेलों में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गलत करने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बेऊर जेल में भ्रष्टाचार, लापरवाही और सांठगांठ की खबरें लगातार आती रहती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने एक्शन लिया। जेल प्रशासन पर गाज गिरी। जेल अधीक्षक समेत 07 अधिकारी सस्पेंड किए गए।
जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उन में जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा, सहायक अधीक्षक शालिनी, सहायक अधीक्षक कुन्दन कुमारी, सहायक अधीक्षक मनीष कुमार ठाकुर, सहायक अधीक्षक अभिषेक कुमार, उपाधीक्षक अजय कुमार, संजीव कुमार ठाकुर ( उच्च कक्षपाल ) शामिल हैं। उच्च उपाधीक्षक पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप है।
इसके साथ ही जिन नए अधिकारियों की तैनाती हुई है, उनमें सुधीर कुमार शर्मा को कारा उपाधीक्षक बनाया गया है। ज्योति कुमारी, राजीव रंजन, प्रियतम प्रियदर्शी को सहायक अधीक्षक बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0