भरत तिवारी न्याय महापंचायत आज, कई राज्यों से आ रहे लोग, PK भी शामिल होंगे..

भोजपुर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के इंसाफ की लड़ाई के लिए आज बिलौटी गांव में भरत तिवारी न्याय महापंचायत बुलाई गई है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

Jun 24, 2026 - 10:16
Jun 24, 2026 - 10:22
 0  0
भरत तिवारी न्याय महापंचायत आज, कई राज्यों से आ रहे लोग, PK भी शामिल होंगे..
सांकेतिक तस्वीर

Ara News भोजपुर जिले के चर्चित Bharat Tiwari Encounter मामले में इंसाफ की लड़ाई जोर पकड़ती जा रही है। इस मद्देनज़र आरा के बिलौटी गांव में आज बाबा कुंडेश्वर महादेव मंदिर में महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। 

उधर देश के जाने माने चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी भरत तिवारी के परिवारवालों से मिलने के लिए आरा पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। 

भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में और इंसाफ मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जैसे जैसे आंदोलन का दायरा बढ़ रहा है, वैसे वैसे बिहार की राजनीति भी गरम हो रही है। इसी बीच बेतिया निवासी सचिन मिश्रा नामक नौजवान आमरण अनशन पर बैठ गया है, जिससे भरत तिवारी एनकाउंटर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 

आज होने वाली महापंचायत पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। तीन राज्यों से लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। इस महापंचायत में आगे की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा, विमर्श और ठोस निर्णय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News