PK के खिलाफ हमलावर हुआ भरत तिवारी का परिवार, केस करने की धमकी
बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर द्वारा भरत तिवारी के परिवार पर 50 लाख लेने के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केस करने की बात कही है।
बांकीपुर के विधायक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मुसीबत में फंस सकते हैं। दरअसल भोजपुर जिले के बहुचर्चित भरत तिवारी के परिजनों का कहना है कि सम्राट सरकार से 50 लाख लेने का दावा पूरी तरह से भ्रामक और बेबुनियाद है। यह दावा प्रशांत किशोर ने किया था।
भरत तिवारी के परिजनों का कहना है कि प्रशांत किशोर अफवाह फैला रहे हैं। अगर उनके पास इस मामले में कोई सबूत है तो पेश करें। अगर 15 दिनों के अन्दर उन्होंने इस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किया तो हमलोग प्रशांत किशोर के ऊपर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।
भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि प्रशांत किशोर एक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। इसके बावजूद वो इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। अगर आज मेरा बेटा जीवित होता तो किसी की हिम्मत नहीं होती कि वो ऐसी बात बोलता।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि प्रशान्त किशोर यह साबित करें कि हमारे परिवार ने सम्राट चौधरी सरकार से पैसा लिया है।
भोजपुर जिले के अपने गाँव बिलौटी स्थित घर पर आशा देवी की मां ने कहा कि उनको 4 करोड़ रुपए मदद की पेशकश की गई थी। जब हमलोगों ने 4 करोड़ ठुकरा दिया तो 50 लाख क्या चीज है ? वहीं परिवार की तरफ से यह भी बताया गया कि अगर सरकार किसी को आर्थिक सहायता देती है तो कैमरे के सामने चेक सौंपती है।
ऐसे में बिना किसी सबूत के प्रशांत किशोर 50 लाख रुपए लेने की बात कह कर परिवार को अपमनित करने का प्रयास कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0