बिहार पुलिस अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 13 स्पेशल ट्रेन......

दानापुर रेल मंडल ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षार्थियों को काफी सुविधा होगी।

Jun 27, 2026 - 10:55
 0  0
बिहार पुलिस अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा 13 स्पेशल ट्रेन......
सांकेतिक तस्वीर

दानापुर रेल मंडल ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए शनिवार और रविवार को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षार्थियों को काफी सुविधा होगी। शनिवार और रविवार को टोटल 13 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे और परीक्षा देने के बाद वापस अपने घर पहुंच सकेंगे। 

रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पाटलिपुत्र जंक्शन से सहरसा, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट, पटना से भभुआ, पटना से बेतिया, पटना से सिवान के लिए टोटल छह ट्रेने चलेंगी। इन ट्रेनों को रात के समय अलग अलग वक्त पर चलाई जाएंगी ताकी अभ्यर्थियों को सुविधा हो सकें। 

वहीं रविवार को बख्तियारपुर राजगीर, गया किउल, झाझा पटना, बक्सर दानापुर, किउल गया, राजगीर बख्तियारपुर, नवादा झाझा इन मार्गों पर सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे किसी भी कीमत पर परीक्षार्थियों को परेशान होने नहीं देना चाहता है। रेलवे का उद्देश्य है कि सभी परीक्षार्थी सुविधाजनक तरीके से अपने घर से निकलें और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचें। 

रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले घरों से निकलें और रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने की अपील की है। परीक्षार्थियों को समय से पहले स्टेशन पर पहुंचने को कहा गया है ताकी भीड़ से बचा जा सके।

रेलवे का कहना है कि इस बार भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है। इसी के मद्देनजर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकी नियमित ट्रेनों में भीड़ और अराजकता जैसी स्थिति न बनें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News