बिहार में रविवार की रात फिर ट्रांसफर आदेश, 15 अधिकारियों का नाम शामिल

बीते 03 दिनों में दूसरी बार बिहार सरकार ने IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें डीएम, डीडीसी, नगर आयुक्त, निदेशक रह चुके अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Jun 22, 2026 - 09:37
Jun 22, 2026 - 10:18
 0  0
बिहार में रविवार की रात फिर ट्रांसफर आदेश, 15 अधिकारियों का नाम शामिल

सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बीते 03 दिनों में दूसरी बार IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इस बार 15 नए IAS अफसरों का ट्रांसफर और नया पोस्टिंग किया है। रविवार की देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

इस फेरबदल में हाल ही में अपने अपने जिलों से हटाए गए  05 पूर्व जिलाधिकारियों को सचिवालय और अन्य विभागों में नए दायित्व सौंपे गए हैं। इसके साथ ही डीडीसी स्तर के और नगर आयुक्त स्तर के भी कई अधिकारियों को नई नियुक्ति मिली है। 

भागलपुर के पूर्व जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड का MD बनाया गया है। बांका के पूर्व DM नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। गोपालगंज के पूर्व DM पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। किशनगंज के पूर्व DM विशाल राज को बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का MD बनाया है। नालंदा के पूर्व DM प्रमोद कुमार को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं पूर्णिया नगर निगम के आयुक्त कुमार मंगलम को सचिव, राजस्व परिषद बनाया गया है। गया नगर निगम के आयुक्त अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहारशरीफ नगर निगम आयुक्त कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। 

मुजफ्फरपुर के डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव, भागलपुर के डीडीसी प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव, औरंगाबाद की डीडीसी अनन्या सिंह को जीविका में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News