बिहार के शिक्षकों को घर बैठे मिलेगी छुट्टी, दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

Bihar Teachers News: बिहार के सरकारी शिक्षकों की छुट्टी से जुड़ी अच्छी खबर है। राज्य का शिक्षा विभाग जल्द ही छुट्टी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाने जा रहा है।

Aug 8, 2026 - 13:06
Aug 8, 2026 - 13:20
 0  0
बिहार के शिक्षकों को घर बैठे मिलेगी छुट्टी, दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं
गूगल से साभार सांकेतिक तस्वीर

बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी छुट्टी की मंजूरी लेने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में भटकना नहीं पड़ेगा। अब छुट्टी के लिए न किसी अफसर से मिलना पड़ेगा, न पैरवी करनी पड़ेगी और न जी हुजूरी की जरूरत होगी। यहां तक की छुट्टी का स्टेट्स जानने के लिए कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे। 

बिहार सरकार का शिक्षा विभाग शिक्षकों की छुट्टी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब बिहार के सरकारी शिक्षक घर बैठे मोबाइल से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

अब नई व्यवस्था के तहत छुट्टी के लिए आवेदन करने से लेकर उसके एक्सेप्ट और रिजेक्ट होने तक की पूरी प्रकिया ऑनलाइन होगी। संबंधित पोर्टल पर शिक्षक अपना आवेदन जमा कर सकेंेगे। तय समय सीमा के अंदर अधिकारियों को उस पर निर्णय लेना होगा। इसके बाद छुट्टी को लेकर होने वाली देरी कम होने की संभावना जताई जा रही है। 

शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार छु्ट्टी के लिए जिलावार पोर्टल तैयार किए जाएंगे। इसकी निगरानी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी करेंगे। अब शिक्षकों को उनकी छुट्टी की पूरी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी बात होगी कि 24 घंटे के अंदर शिक्षकों के आवेदन पर निर्णय लेकर उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर देना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News