चिराग पासवान ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत.....

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिमागी नक्सलियों का जिक्र किया है। भारत ने एक ओर जहां नक्सलवाद का खात्मा कर दिया है तो वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दिमागी तौर पर नक्सली हैं। ये वो लोग हैं जो समाज में कहीं न कहीं अराजकता फैलाने की सोच रखते हैं।

Aug 15, 2026 - 22:16
 0  0

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान का समर्थन किया है और कहा है कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है। चिराग पासवान ने कहा कि दिमागी नक्सली विकसित भारत के निर्माण को नहीं देख सकतें। 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिमागी नक्सलियों का जिक्र किया है। भारत ने एक ओर जहां नक्सलवाद का खात्मा कर दिया है तो वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दिमागी तौर पर नक्सली हैं। ये वो लोग हैं जो समाज में कहीं न कहीं अराजकता फैलाने की सोच रखते हैं। 

चिराग पासवान ने आगे कहा कि ऐसे लोग विकसित भारत के निर्माण को नहीं देख सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है। पीएम मोदी ने समाज से आग्रह किया है कि इन लोगों से सावधान रहें। राजधानी पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चिराग पासवा ने कहा कि अगर आप पीएम मोदी के 12 सालों के कार्यकाल को देखेंगे तो आपको हर क्षेत्र में विकास दिखाई देगा। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे कृषि का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, कंपेरेटिव स्टडी आप करोगे तो आपको वो फर्क जरुर नजर आएगा कि पिछले 70 सालों में कितना कार्य हुआ और उससे कितनी ज्यादा गति से पिछले 12 सालों में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए छोटे सपने नहीं बल्कि बड़े सपने देखने की बात कही है। 

पीएम मोदी की बातों का समर्थन करते हुए चिराग ने कहा कि अगर हम विकसित भारत बनाने की कल्पना करते हैं तो प्रधानमंत्री की सोच के साथ चलना होगा और बड़े लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना होगा। छोटी सोच के साथ भारत जैसे विशाल देश को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News