चिराग पासवान का बड़ा बयान, जमुई जैसा एनकाउंटर समस्तीपुर में हो
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जमुई की तरह समस्तीपुर में भी छेड़खानी के आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुखिया और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्य के समस्तीपुर जिले में बीच रास्ते एक लड़की से छेडखानी की वारदात को अंजाम देने वालों का एनकाउंटर करने की मांग की है। चिराग ने कहा कि जैसे जमुई में छेड़छाड़ के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ, वैसे ही समस्तीपुर कांड के आरोपियों का भी होना चाहिए।
मालूम हो कि जमुई की तरह ही बिहार के समस्तीपुर में एक लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश है। चिराग पासवान ने इसे शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
चिराग पासवान ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय कृत्य कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है। ये वारदात कानून व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि समस्तीपुर कांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जैसे जमुई कांड में शामिल अपराधी का एनकाउंटर हुआ वैसे ही समस्तीपुर मामले में भी हो ताकि अपराधियों के अंदर कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0