पटना समेत बिहार के 09 जिलों में भारी बारिश, जानिए मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने शुक्रवार ने राज्य के गया, नवादा, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बेगूसराय, सिवान, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरु हो गया है। बीते 24 घंटों में बिहार में मानसून बेहद एक्टिव हो उठा है है। बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बिहार के सीतामढ़ी और खगड़िया में बहुत ज्यादा भारी बारिश दर्ज की गई।
वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मुंगेर, सिवान, बेगूसराय, गोपालगंज और नालंदा के इलाकों में भारी बारिश हुई। कैमूर जिले में 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार ने राज्य के गया, नवादा, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बेगूसराय, सिवान, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को पूर्वी चपंारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने नहीं जा रहा है। उसके बाद धीरे धीरे 2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं अगले दो तीन दिनों में इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त का अनुमान है।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि मेघगर्जन और वज्रपात के खतरे को देखते हुए खुले स्थान में रहने से बचना है। सुरक्षित या पक्के मकान में शरण लेना है। वहीं बड़े पेड़ों, बिजल के खंभों और विद्युत संवाहक वस्तुओं से दूरी बनाकर रखना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0