पटना: राजीव नगर के होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार
छापेमारी की कार्रवाई में होटल चलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों होटल संचालकों और दो युवकों को जेल भेज दिया गया है जबकि दोनों लड़कियों को मुक्त करा लिया गया है।
राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर सेक्टर 04 स्थित होटल सनशाइन हॉलिडे में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की छापेमारी में दो अलग अलग कमरों से दो युवकों और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। छोपमारी के दौरान कई प्रकार के आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी हुई है।
छापेमारी की कार्रवाई में होटल चलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों होटल संचालकों और दो युवकों को जेल भेज दिया गया है जबकि दोनों लड़कियों को मुक्त करा लिया गया है।
मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दानापुर के खगौल के रहने वाले होटल संचालक 27 वर्षीय संदीप कुमार तिवारी, मनेर के खानपुर निवासी रिषु कुमार, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी 25 वर्षीय सुमन कुमार और षाहपुर निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
छापेमारी में पुलिस ने पांच पैकेट कंडोम, छह यूज कंडोम, तीन मोबाइल फोन, 22,700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक होटल रजिस्टर, एक लाइटर और एक पेटीएम बॉक्स भी बरामद किया है।
पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़कियों को लाकर इस होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक कमरे से एक लड़की और लड़का, दसूरे कमरे से भी एक लड़की और लड़का आपत्तिजनक स्थिति में मिलें। अब पुलिस यह पता लगाने मे जुट गई है कि यह अवैध गतिविधि यहां कब से चल रही थी और इसमें कौन कौन से लोग जुड़े हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0