बिहार की नई सरकार में विभागों का बंटवारा, जेडीयू पिछड़ी, भाजपा भारी

नई सरकार के शपथ ग्रहण के उपरांत विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी के पास कुल 29 विभाग हैं तो वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास 10 और दूसरे डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के पास 08 विभागों की जिम्मेदारी है।

Apr 15, 2026 - 20:39
Apr 15, 2026 - 20:46
 0  0
बिहार की नई सरकार में विभागों का बंटवारा, जेडीयू पिछड़ी, भाजपा भारी
Adobe

बिहार में नई सरकार बन चुकी है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। सम्राट चौधरी के साथ ही जेडीयू के दो विधायकों को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इन तीनों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है और इस बंटवारे से साफ हो गया है कि बिहार की नई सरकार में भाजपा का वर्चस्व रहेगा। विभागों के बंटवारे में जेडीयू पिछड़ी हुई नजर आ रही है। 

नई सरकार के शपथ ग्रहण के उपरांत विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम सम्राट चौधरी के पास कुल 29 विभाग हैं तो वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पास 10 और दूसरे डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के पास 08 विभागों की जिम्मेदारी है। 

बात करें सम्राट चौधरी के विभागों की तो उनके पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू तत्व, नगर विकास एवं आवास, कृषि, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, पर्यटन, युवा रोजगार एवं कौशल विकास, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, सहकारिता, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, गन्ना उद्योग, सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, खेल, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को शिक्षा, जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, उच्च शिक्षा, परिवहन, ग्रामीण विकास और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। 

दूसरे डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव को समाज कल्याण, ग्रामीण कार्य, उर्जा, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर, वित्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। 

विभागों के बंटवारे के बाद अब लोगों को इंतजार कैबिनेट विस्तार का है। कैबिनेट विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवार कर दिया जाएगा। अभी मुख्यमंत्री समेत तीन ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ है। यही वजह है कि इन तीनों के बीच ही विभागों का बंटवारा हुआ है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News