बिहार के पूर्व सीएम के बेटे पर बंगाल में रंगदारी का मामला दर्ज

शिकायतकर्ता राहुल घोष ने कहा है कि उन्हें 21 मई 2025 को कीर्ति झा के पीएसओ मनोहर सिंह का कॉल आने के बाद उन्होंने सांसद से उनके दुर्गापुर स्थित बंगले पर जाकर मुलाकात की। वहां सांसद कीर्ति झा ने एचपी गैस के उप डीलरशिप बिजनेस बंद करने का दबाव बनाया और 15 लाख रुपये की मांग करते हुए लोकल व्यापारियों से अवैध रुप से पैसा इकट्टठा करने का निर्देश दिया।

Aug 23, 2026 - 21:09
Aug 23, 2026 - 21:10
 0  0
बिहार के पूर्व सीएम के बेटे पर बंगाल में रंगदारी का मामला दर्ज
सोशल मीडिया से साभार

पश्चिम बंगाल के वर्धमान दुर्गापुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति झा आजाद के खिलाफ रानीगंज थाने में आपराधिक साजिश, गंभीर आपराधिक धमकी, झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाकर पैसे की वसूली, लोकसेवा द्वारा अपराध को बढ़ावा देने सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अलग अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई। 

टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के खिलाफ रानीगंज हिल बस्ती इलाके के रहने वाले राहुल घोष ने अनेकों गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में कीर्ति आजाद के साथ ही उनके निजी सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, ठेकेदार और कथित रुप से कीर्ति आजाद के नजदीकी व्यक्ति विश्वजीत चटर्जी, कीर्ति झा के प्रतिनिधि स्वराज घोष और उनके निजी सहायक पुरुषोत्तम को नामजद आरोपी बनाया गया है। 

शिकायतकर्ता राहुल घोष ने कहा है कि उन्हें 21 मई 2025 को कीर्ति झा के पीएसओ मनोहर सिंह का कॉल आने के बाद उन्होंने सांसद से उनके दुर्गापुर स्थित बंगले पर जाकर मुलाकात की। वहां सांसद कीर्ति झा ने एचपी गैस के उप डीलरशिप बिजनेस बंद करने का दबाव बनाया और 15 लाख रुपये की मांग करते हुए लोकल व्यापारियों से अवैध रुप से पैसा इकट्टठा करने का निर्देश दिया। 

सांसद के चार सहयोगियों के उनके निर्देशों का पालन नहीं करने पर जान से माने की धमकी दी। राहुल घोष ने सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही है। इस मामले पर मीडिया ने सांसद कीर्ति झा आजाद से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कीर्ति आजाद समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और शनिवार को केस सीआईडी के पास चला गया। पूरे मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी सांसद के खिलाफ रानीगंज थाने में मामला दर्ज हुआ है। कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री स्वर्गीय भागवत झा आजाद के बेटे हैं। कीर्ति आजाद लंबा समय भाजपा में गुजार चुके हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News