बिहार के रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी, 32 ट्रेनों मेें शुरु होने जा रहे है मिनी पैंट्री
इन 32 ट्रेनों में मिनी पैंट्री सेवा शुरु हो जाने के बाद यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही भोजन और नाश्ता मिल सकेगा। इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब यात्रियों को भोजन के लिए किसी भी स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने का इंतजार नहीं करना होगा।
बिहार के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अब यात्रियों को बाहरी वेंडरों पर निर्भर नहीं रहना होगा। पूर्व रेलवे ने 32 प्रमुख मेल ओर एक्सप्रेस ट्रेनों में मिनी पैंट्री कार शुरु करने की तैयारी की है। इनमें समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली कोलकाता जयनगर, कोलकाता मिथिलांचल और जनसेवा एक्सप्रेस शामिल है।
इन 32 ट्रेनों में मिनी पैंट्री सेवा शुरु हो जाने के बाद यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही भोजन और नाश्ता मिल सकेगा। इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। अब यात्रियों को भोजन के लिए किसी भी स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने का इंतजार नहीं करना होगा। बाहरी वेंडरों पर निर्भरता समाप्त होने से यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन निर्धारित कीमतों में मिल जाएगा।
इन मिनी पैंटी सेवाओं का संचालन सीधे रेलवे नहीं करेगा बल्कि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ठेके पर होगा। इन ठेकेदारों को रेलवे द्वारा निर्धारित कीमतों पर ही भोजन देना होगा। साफ सफाई और क्वालिटी से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भोजन और नाश्ता पहले से ही रेलवे दे रहा है। अब सरकार की योजना इसे दूसरी ट्रेनों तक ले जाने की है।
इस मिनी पैंट्री के खुल जाने से सबसे ज्यादा फायदा लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा। उन्हें ट्रेन के अंदर ही उचित मूल्य और बेहतर क्वालिटी का भोजन और नाश्ता मिल जाएगा। पूर्व रेलवे के इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0