जेडीयू की नई टीम घोषित, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विधायक रमेश ऋषिदेव, पूर्व सांसद महाबली सिंह, विनोद यादव, संजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, मंजर आलम, कलाधर प्रसाद मंडल, प्रमिला प्रजापति, ज्ञानचंद पटेल, मालती सिंह, किरण रंजन और परशुराम तत्वा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

Jul 9, 2026 - 08:26
Jul 9, 2026 - 08:58
 0  0
जेडीयू की नई टीम घोषित, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
सांकेतिक तस्वीर JDU के फेसबुक पेज से साभार

जनता दल यूनाइटेड ने भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं को देखते हुए अपनी नई प्रदेश कमिटी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने अपने नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। जेडीयू का मानना है कि इस नई टीम से पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। इस टीम का गठन जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर किया है। 

जेडीयू की इस नई बिहार कमेटी में 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त किए गए हैं। मीडिया के मोरचे पर जेडीयू ने नीरज कुमार को एक बार पुनः मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ नौ अन्य प्रवक्ता भी पार्टी का पक्ष रखेंगे। एमएलसी ललन सर्राफ को पार्टी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

विधायक रमेश ऋषिदेव, पूर्व सांसद महाबली सिंह, विनोद यादव, संजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, मंजर आलम, कलाधर प्रसाद मंडल, प्रमिला प्रजापति, ज्ञानचंद पटेल, मालती सिंह, किरण रंजन और परशुराम तत्वा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं अंजुम आरा, शंभू कुशवाहा, अरुण वर्मा, सुमित कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनुज कुमार सिंह, अचमित ऋषिदेव, अजय कुमार सिंह, मंजू देवी, अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, वासुदेव कुशवाहा, परमहंस कुमार, रणविजय कुमार, रोबिन सिंह, मेजर हैदर एकबाल खान, सुनील कुमार, धीरेंद्र सिंह, जगेश्वर राय, संतोष दास पान, कौशल किशोर कुशवाहा, रामनाथ रमन, रामबाबू कुशवाहा, राजीव नयन, संजय कांत, श्वेता विश्वास, शत्रुध्न कुशवाहा, अनंत गुप्ता, पवन चंद्रवंशी, सैयद नजम एकबाल, राजेश त्यागी, कमल नोपानी, आशीष कुमार, विनोद सिंह, द्वारिका प्रसाद, ललिता झा, नंद किशोर कुशवाहा, ओंकार यादव प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। 

प्रवक्ताओं में निहोरा प्रसाद यादव, डॉ भारती मेहता, नवल शर्मा, अभिषेक झा, शंभूनाथ सिंह, अनुप्रिया, चंदन कुमार सिंह और पूजा शर्मा पैट्रिक शामिल हैं। 
 
 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News