एलपीजी संकट से त्राहिमाम जैसी स्थिति, 65 हजार उपभोक्ता प्रभावित......

रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे वैशाली जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल की 67 एजेंसियां हैं। 08 मई तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलिय के लगभग 11 हजार, इंडियन ऑयल के लगभग 44 हजार, भारत पेट्रोलियम के लगभग 10 हजार गैस सिलेंडर की डिलीवरी पेंडिंग है।

May 10, 2026 - 12:55
May 10, 2026 - 12:59
 0  0
एलपीजी संकट से त्राहिमाम जैसी स्थिति, 65 हजार उपभोक्ता प्रभावित......

Vaishali News बिहार के वैशाली जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैशाली जिले में 65 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की एलपीजी डिलीवरी लंबित है। स्थिति ऐसी बन गई है कि जिले के गैस गोदामों के बाहर लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

वैशाली जिले में लगभग 08 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। 65 हजार लोगों की गैस सिलेंडर की डिलीवरी लंबित है और जाहिर तौर पर अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो रोजाना यह आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा। समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे वैशाली जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल की 67 एजेंसियां हैं। 08 मई तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलिय के लगभग 11 हजार, इंडियन ऑयल के लगभग 44 हजार, भारत पेट्रोलियम के लगभग 10 हजार गैस सिलेंडर की डिलीवरी पेंडिंग है। इस आंकड़े के अनुसार जिले भर में 65 हजार से अधिक उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

उपभोक्ताओं की मानें तो पहले गैस बुकिंग करने के बाद दो दिनों के अंदर डीएससी नंबर का मैसेज प्राप्त हो जाता है जबकि अभी डीएससी नंबर पांच दिन पीछे चल रहा है। वेंडरों के मुताबिक डीएससी नंबर केवल 07 दिनों तक ही वैलिड रहता है, उसके बाद ये एक्सपायर्ड हो जाता है। 

प्रशासन का यह दावा है कि वो लगातार छापेमारी कर रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की निगरानी और निरीक्षण कर रहे हैं। दो एफआईआर भी दर्ज की गई है लेकिन हकीकत में उपभोक्ताआअें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर डिलीवरी में हो रही बदइंताजमी की वजह से लोग सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News