बिहार में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे खुलेगा

सहरसा रेलवे स्टेशन पर बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट शहर की नई पहचान बनने जा रहा है। यहां तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों के लिए परोसे जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यह रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे खुलेगा।

Jan 14, 2026 - 18:52
 0  0
बिहार में बन रहा मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट, 24 घंटे खुलेगा
तस्वीर सांकेतिक है।

बिहार के सहरसा शहर के नागरिकों और रेल यात्रियों के लिए एक " लज़ीज़ ख़बर " है। पूर्वी मध्य रेलवे के सहरसा रेलवे स्टेशन पर कोसी डिवीजन का पहला मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है। इस रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। 

मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट सहरसा रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहा है। इस एरिया में रेस्टोरेंट निर्माण होने से रेल यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए भी खान पान की अच्छी सुविधा का प्रबंध होने वाला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मॉडर्न रेल कोच रेस्टोरेंट की आंतरिक साज सज्जा का काम बेंगलुरु की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। तमाम सुख सुविधाओं से युक्त यह रेस्टोरेंट मार्च 2026 तक शुरू होने वाला है। इस रेस्टोरेंट में लोकल फूड्स के साथ साथ तमाम इंडियन और चाइनीज फूड्स उपलब्ध होंगे। 

यह रेस्टोरेंट यात्रियों और आम लोगों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। इस रेस्टोरेंट में ऑनलाइन बुकिंग के साथ साथ होम डिलिवरी की सुविधा भी मौजूद रहेगी। लोगों को स्वादिष्ट भोजन मिले, इसके लिए प्रशिक्षित कुक और शेफ रहेंगे। 

पूरे रेस्टोरेंट को कांच से बनाया जा रहा है जो यहां आने वालों को एक अलग ही एहसास देगा। कांच से निर्मित होने की वजह से रूफ टॉप जैसा फील होगा। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाशरूम और सेल्फी प्वाइंट जैसी सुविधाएं भी यहां मौजूद होंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0