10 जुलाई को एनडीए की मेगा मीटिंग, सीएम सम्राट और पूर्व सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद...

इस बैठक के दौरान सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया जाएगा। संगठन के लोगों से उनकी राय ली जाएगी। भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर मंथन होगा। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लिया जा सकता है कि इसमें बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। राज्य सरकार के मंत्रियों और एनडीए घटक दलों के तमाम प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

Jul 8, 2026 - 08:25
Jul 8, 2026 - 11:53
 0  0
10 जुलाई को एनडीए की मेगा मीटिंग, सीएम सम्राट और पूर्व सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद...

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने 10 जुलाई को एनडीए की मेगा मीटिंग बुलाई है। इसमें एनडीए के तमाम घटक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रदेश के नेताओं और मंत्रियों को भी शामिल होना है। यह बैठक राजधानी पटना के लोक सेवक आवास में हो गई। इस बैठक का मकसद सरकार और संगठन के बीच तालमेल को मजबूती प्रदान करना है। 

इस बैठक के दौरान सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया जाएगा। संगठन के लोगों से उनकी राय ली जाएगी। भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर मंथन होगा। इस बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लिया जा सकता है कि इसमें बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। राज्य सरकार के मंत्रियों और एनडीए घटक दलों के तमाम प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। 

एनडीए के घटक दलों में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, हिंदुस्तानी अवाम मोरचा और राष्ट्रीय लोक मोरचा आदि मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह बैठक कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण होगी। 

राज्यसभा सांसद और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य बिहार की एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं पर गहन चर्चा और गठबंधन के दलों के अंदर आपसी समन्वय को मजबूत करना है। इसके साथ ही भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए सांगठनिक मजबूती पर विशेष बल दिया जाएगा। 

एनडीए की इस मेगा बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें न सिर्फ पटना के नेता बल्कि राज्य के कोने कोने से चल कर नेता आएंगे। एनडीए के सभी पांच घटक दलों के जिलाध्यक्षों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। इन सभी के सामने सीएम सम्राट चौधरी खुद बातचीत करेंगे और सरकार की योजनाओं का जनता के बीच क्या फीडबैक है, इसकी जानकारी लेंगे। 
 
What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News