नई दिल्ली में राहुल गांधी और अमित शाह के पड़ोसी बनें नीतीश कुमार, बंगले की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे...
यह इलाका लुटियंस दिल्ली का बेहद सुरक्षित और वीवीआईपी माना जाता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आवास यहां से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है जबकि केंद्रीय गृह मंत्री का बंगला यहां से 150 मीटर की दूसरी पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी नीतीश कुमार के पड़ोसी हैं।
बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को राजधानी दिल्ली में टाइप 8 बंगला दिया गया है। यह उनका नया सरकारी आवास होगा। बिहार से राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 09 दिया गया है। सुनहरी बाग वीवीआईपी क्षेत्र में आता है। यहां देश के कई बड़े नेताओं का आवास है।
यह इलाका लुटियंस दिल्ली का बेहद सुरक्षित और वीवीआईपी माना जाता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आवास यहां से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है जबकि केंद्रीय गृह मंत्री का बंगला यहां से 150 मीटर की दूसरी पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी नीतीश कुमार के पड़ोसी हैं। नीतीश कुमार का बंगला नंबर 09 है तो वहीं नितिन नवीन का बंगला नंबर 8 है। राजनीतिक रुप से इस इलाके को बेहद अहम माना जाता है।
नीतीश कुमार का यह बंगला लगभग 3 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसमें तमाम तरह की वीवीआईपी सुख सुविधाएं हैं। सामान्य रुप से ऐसे बंगले वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, सर्वोच्च न्यायालय के जजों और पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति को आवंटित किया जाता है। लुटियंस जोन को दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का सबसे वीवीआईपी इलाका जाना जाता है क्योंकि यहां देश के सबसे प्रभावशाली लोग रहते हैं।
नीतीश कुमार को आवंटित टाइप 8 बंगले में 5 बड़े साइज के बेडरुम के अलावा बड़ा लिविंग रुम, स्टडी रुम, डायनिंग स्पेस आदि होते हैं। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे चाक चौबंद होती है। पूरा परिसर सीसीटीवी से लैस होता है। यहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0