पटना मेट्रो सेवा बंद, लटक गया ताला.....

उद्घाटन के 76 दिनों बाद ही पटना मेट्रो का पहिया तकनीकी कारणों से रुक गया है। बुधवार को पटना मेट्रो रेल कॉरपोरशन लिमिटेड ने एक सूचना जारी कर जानकारी दी कि अप्रत्याशित तकनीकी कारणों से आज पटना मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Dec 25, 2025 - 12:35
Dec 25, 2025 - 12:38
 0  0
पटना मेट्रो सेवा बंद, लटक गया ताला.....

Patna Metro News विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूरे शोर शराबे के साथ पटना मेट्रो का उद्घाटन हुआ था। पटना मेट्रो सेवा अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अब यह सवाल उठने लगा है कि सिर्फ चुनावी लाभ लेने के लिए बिना ठोस तैयारियों के पटना मेट्रो शुरु कर दिया था क्या ? आखिर किस वजह से पटना मेट्रो का परिचालन ठप हो गया है। 


उद्घाटन के 76 दिनों बाद ही पटना मेट्रो का पहिया तकनीकी कारणों से रुक गया है। बुधवार को पटना मेट्रो रेल कॉरपोरशन लिमिटेड ने एक सूचना जारी कर जानकारी दी कि अप्रत्याशित तकनीकी कारणों से आज पटना मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। 


पटना मेट्रो ने कहा कि इस असुविधा के लिए हमें खेद है और यात्रियों से अनुरोध है कि आप कोई वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कर लें। बता दें कि बीते छह अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार ने पटना पेट्रो का उद्घाटन किया था और सात अक्टूबर से पटना मेट्रो ट्रेन यात्रियों के लिए शुरु हो गया था। 


पटना मेट्रो ने कहा है कि समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास जारी है और पटना मेट्रो की सेवाएं जल्द ही बहाल हो जाएंगी। पटना मेट्रो में आई असुविधा से अब हजारों यात्री परेशान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पटना मेट्रो को चुनावी लाभ के लिए आनन फानन में शुरु कर दिया था क्या ! 

पटना मेट्रो कब चालू होगा 

फिलहाल अभी तक यह सूचना नहीं है कि पटना मेट्रो कब तक चालू होगा लेकिन कहा जा रहा है कि अगले एक सप्ताह तक पटना मेट्रो का परिचालन ठप रहने की उम्मीद है। जब तक तकनीकी खामियों को दुरुस्त नहीं किया जाता तब तक पटना मेट्रो का परिचालन सामान्य होने की सूचना का इंतजार रहेगा । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0