PK ने घर छोड़ा, अब आश्रम में रहेंगे

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया है कि उन्होंने शेखपुरा हाउस छोड़ दिया है और अब वो अगले 05 साल बिहार नवनिर्माण आश्रम में रहने वाले हैं।

May 21, 2026 - 08:26
May 21, 2026 - 08:38
 0  0
PK ने घर छोड़ा, अब आश्रम में रहेंगे

Jansuraj के सूत्रधार Prashant Kishore ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने शेखपुरा हाउस छोड़ दिया है। प्रशांत किशोर अब पटना की सीमा पर बन रहे बिहार नवनिर्माण आश्रम को अगले 05 सालों के लिए अपना ठिकाना बना लिया है। शेखपुरा हाउस जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद उदय सिंह का निवास है। 

प्रशांत किशोर अब अगले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रशांत किशोर 2031 के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। अगले चुनाव तक प्रशांत किशोर इसी आश्रम में रहने वाले हैं। PK ने खुद ही जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई की रात को ही उन्होंने शेखपुरा हाउस छोड़ दिया है। 

प्रशांत किशोर को अब भी यह उम्मीद है कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनसुराज पर बिहार की जनता अपना भरोसा जरूर व्यक्त करेगी। प्रशांत किशोर की अभी तक की तमाम राजनीतिक गतिविधियां शेखपुरा हाउस से ही चल रही थी। यह पटना एयरपोर्ट के पास स्थित है। 

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मिलने के लिए अब उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बिहार नवनिर्माण आश्रम ही पहुंचना होगा। यह आश्रम IIT पटना के पास बन रहा है। बीते दिनों यह भी चर्चा चली कि प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे और RJD उनका समर्थन करेगी। 

हालांकि इस खबर पर कहीं से कोई आधिकारिक बयान, प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं हो सकी है। बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। जल्द ही यहां उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News