बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए बदला नियम, अब चार की जगह सिर्फ दो लाख...
बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब चार लाख की जगह दो लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन के लिए छात्र छात्राओं को बिहार राज्य शिक्षा वित निगम को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अब बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये तक का ही एजुकेशन लोन मिल सकेगा। इससे ज्यादा की राशि लेने के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब चार लाख की जगह अधिकतक दो लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन के लिए छात्र छात्राओं को बिहार राज्य शिक्षा वित निगम को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
छात्र छात्राओं को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्रों पर जरुरी कागजातों के सत्यापन और आवेदन की जांच के बाद ही लोन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होगी। लोन की रकम आधी कर दिए जाने के बाद से ही बिहार के छात्रों और अभिभावकों में निराशा देखी जा रही है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए नई व्यवस्था के तहत अब समय पर लोन चुकाने वालों छात्रों को तीस फीसदी ब्याज प्रोत्साहन मिलेगा। छात्राओं, दिव्यांगों और मंगलामुखी लाभार्थियों को समय पर लोन चुकाने पर 40 प्रतिशत ब्याज प्रोत्साहन मिलेगा।
अब तक राज्य में 4.81 लाख से भी ज्यादा आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं। इनमें 4.15 लाख से ज्यादा छात्रों को 8865 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। 15801 करोड़ रुपये की लोन स्वीकृति हो चुकी है। बिहार और दूसरे प्रदेशों को मिलाकर इसके लिए कुल 3429 शिक्षण संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है।
Student Credit Card
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0