" परिवारवाद " की गिरफ्त में पूरा बिहार, कोई किसी से कम नहीं !
कोई भी राजनीतिक दल अब परिवारवाद से अछूता नहीं। कुछ दिनों पहले तक भारतीय जनता पार्टी चुन चुन कर सभी राजनीतिक दलों के परिवारवाद को निशाना बनाया करती थी, अब वो खुद इस परिवारवाद की चपेट में है।
एक समय था जब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी " परिवारवाद " को लेकर विरोधी दलों पर खूब प्रहार किया करते थें। खास तौर पर जब वो बिहार आते थें तो उनके निशाने पर राजद और कांग्रेस सबसे ज्यादा रहते थें। वंशवाद और परिवारवाद को लेकर बेहिसाब हमले कांग्रेस और राजद पर होते थें।
अब पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा ने " परिवारवाद " पर बोलने का नैतिक हक़ खो दिया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब जेडीयू की बागडोर संभालने के लिए तैयार हो चुके हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद ही परिवारवाद की उपज हैं। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के विधायक थें। उनके असामयिक निधन के उपरांत नितिन नवीन राजनीति में आएं और उनकी जगह उपचुनाव जीत कर विधायक बनें। इसके बाद वो बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचें।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान भी केंद्रीय मंत्री थें। चिराग खुद मंत्री हैं, उनके बहनोई अरुण भारती भी सांसद हैं। एक और बहनोई आयोग के चेयरमैन हैं। एक भांजे को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया। चाचा पशुपति कुमार पारस भी सांसद और केंद्रीय मंत्री थें। एक और चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान भी सांसद थें। चचेरे भाई प्रिंस पासवान भी सांसद रह चुके हैं। फिलहाल पारस और प्रिंस के रास्ते चिराग से अलग हैं।
एनडीए का पूरा कुनबा परिवारवाद की चपेट में इतनी बुरी तरह से फंसे हुए हैं कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा खुद राज्यसभा सांसद हैं। पत्नी स्नेहलता कुशवाहा विधायक हैं। बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री हैं।
यही हाल एनडीए के एक और सहयोगी जीतन राम मांझी का भी है। मांझी खुद मोदी सरकार में मंत्री हैं। उनके बेटे संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री हैं। संतोष की पत्नी दीपा मांझी भी विधायक हैं।
बिहार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी परिवारवाद की राजनीति की ही उपज हैं। सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी भी कई पार्टियों में रहें और कई सरकारों में मंत्री भी रहें। सम्राट चौधरी की माता भी विधायक रहीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0