UPSC सिविल सेवा परीक्षा, बिहारियों ने लहराया परचम

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम सामने आ गए हैं। टॉप 10 में मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला और पटना के उज्ज्वल प्रियांक शामिल हैं।

Mar 6, 2026 - 21:51
Mar 6, 2026 - 22:12
 0  0
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, बिहारियों ने लहराया परचम
Adobe

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2025 के नतीजे आ चुके हैं। देश भर के 958 अभ्यर्थी इस परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए हैं।

बिहार के कई अभ्यर्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। टॉप 10 में बिहार के राघव झुनझुनवाला ( AIR 4) एवं वैशाली के उज्ज्वल प्रियांक ( AIR 10 ) का नाम शामिल है। 

इसके साथ ही सारण के यशस्वी राजवर्धन ने 11 औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव 16, नवादा के रवि राज 20, पटना के इशित्व आनंद को AIR 50 रैंक हासिल हुआ है। 

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज की बेटी अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 42वां रैंक हासिल किया है। वो आईपीएस से आईएएस बनने का अपना साकार कर चुकी हैं। अपूर्वा पहले से आईपीएस अधिकारी हैं और दिल्ली में ACP हैं। 

दरभंगा के सिंहवाड़ा ब्लॉक के बहुआरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली डॉ नरगिस परवीन को 51वां रैंक हासिल हुआ है। उनके पिता मोहम्मद साजिद एक मजदूर हैं। 

वहीं किशनगंज की जूही दास ने 649वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रौशन किया है। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा अभिषेक चौहान का, जिन्होंने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को क्रैक किया। उनका रैंक 102 है। 

समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड के कोठियां गांव निवासी आयुष चौधरी को 143वां रैंक मिला है। रणवीर सेना के मुखिया रहे बरमेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने 301वां रैंक प्राप्त किया है। 

बेगूसराय की रुचि सिंह को 171वीं रैंक हासिल हुई है। गया जिले की वैष्णवी ने 298वां रैंक प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News