बिहार के मुख्यमंत्री को कितना वेतन और क्या सुविधाएं मिलती हैं ?

बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद हो जाएंगे और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री को कितना वेतन मिलता है, आपको यह ज़रूर जानना चाहिए।

Mar 6, 2026 - 09:19
Mar 6, 2026 - 10:00
 0  0
बिहार के मुख्यमंत्री को कितना वेतन और क्या सुविधाएं मिलती हैं ?
Adobe

New CM of Bihar बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया। बिहार को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि बिहार के मुख्यमंत्री को कितना वेतन मिलता है।

वैसे मुख्यमंत्री का पद इतना शक्तिशाली होता है कि वहां वेतन कोई खास मायने नहीं रखती फिर भी लोगों के मन में जिज्ञासा और कौतूहल तो होती ही है। इसका समाधान भी ज़रूरी है। 

Salary of Bihar CM बिहार के मुख्यमंत्री की सैलरी को लेकर जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उनके अनुसार Bihar CM Salary 02 लाख 15 हज़ार रुपए से लेकर 02 लाख 60 हज़ार रुपए के बीच होती है। CM of Bihar को वेतन, भत्ते के अलावा कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। 

Residence of Bihar CM बिहार के मुख्यमंत्री को वेतन के अतिरिक्त राजधानी पटना में भव्य और तमाम सुख सुविधाओं और अति सुरक्षित माने जाने वाले 01 अणे मार्ग का बंगला मिलता है। इसे बंगले का पूरा खर्च और मेंटेनेंस सरकार की ओर से होता है। 

Security of Bihar CM बिहार के मुख्यमंत्री को जेड प्लस की सुरक्षा हासिल होती है। इसमें SSG के प्रशिक्षित जवान तैनात रहते हैं। 

मुख्यमंत्री के साथ गाड़ियों का एक पूरा काफिला साथ चलता है। इसमें अति सुरक्षित बुलेट प्रूफ गाड़ी सीएम के लिए होती है। इसमें एस्कॉर्ट वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड गाड़ियां होती हैं। इनका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है। 

Bihar CM को राज्य के अंदर या बाहर आधिकारिक दौरे के लिए हैलीकॉप्टर और चार्टर्ड हवाई जहाज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बतौर विधानमंडल के सदस्य 04 लाख तक का मुफ्त रेलवे और हवाई कूपन मिलता है। 

बिहार के मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार को देश और विदेश में पूर्ण रूप से मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री को घरेलू कामकाज के लिए स्टाफ की पूरी टीम, OSD, निजी सचिव, कुक, माली आदि सरकार की ओर से मिलती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News