बिहार का नया CM कौन बनेगा, असली खबर यहां है :

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा लेकिन कौन ?

Mar 5, 2026 - 15:13
Mar 5, 2026 - 15:46
 0  0
बिहार का नया CM कौन बनेगा, असली खबर यहां है :

New CM of Bihar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एनडीए के बड़े नेताओं एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इसके साथ ही अब नीतीश कुमार की विदाई तय हो गई। अब बिहार नए मुख्यमंत्री का इंतजार कर कर रहा है। नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होगा लेकिन कौन होगा, यह सबसे बड़ा सवाल है। 

Nitish Kumar के बाद Next CM Bihar कौन, यह सबसे बड़ा सवाल...

जदयू की जगह अब भाजपा का मुख्यमंत्री होना करीब करीब तय है। बिहार के इतिहास में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। आइए, कुछ नामों की पड़ताल करते हैं कि कौन कौन हैं BJP CM Candidate of Bihar

Bihar के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे : 

गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह भाजपा का कट्टर हिंदूवादी चेहरा हैं। उन्हें संघ की पसंद भी माना जाता है। वर्तमान में वो केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं और बेगूसराय से सांसद हैं। पूर्व में गिरिराज सिंह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लगभग 3% भूमिहार आबादी वाले समुदाय से Giriraj Singh आते हैं। 

सम्राट चौधरी

Samrat chaudhry आज की तारीख में बिहार में पिछड़ों के बड़े नेताओं में शुमार हैं। 04% से ज्यादा आबादी वाले कुशवाहा जाति के सिरमौर बन चुके हैं। दिन प्रतिदिन सम्राट चौधरी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। सम्राट चौधरी की राजनीति राजद से शुरू हुई है। पहले राबड़ी सरकार में मंत्री, नीतीश सरकार में मंत्री और अब बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं।  सम्राट चौधरी के पिता शकुनि चौधरी भी बिहार के बड़े नेता रहे हैं। वो कांग्रेस, समता पार्टी और राजद के बड़े नेता माने जाते थें। सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री माना जा रहा है। 

संजीव चौरसिया

संजीव चौरसिया भाजपा के पुराने नेता गंगा प्रसाद चौरसिया के बेटे हैं। वैश्य+ अति पिछड़े समाज के नेता हैं। पटना महानगर के दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। बिहार में अति पिछड़े वर्ग की आबादी लगभग 36% है। Sanjeev Chaurasia का नाम भी बिहार के संभावित मुख्यमंत्री के रूप में सामने आ रहा है।

राजीव प्रताप रूडी

Rajeev Pratap Rudi बिहार बीजेपी के मजबूत स्तंभ हैं। वो छपरा से लगातार सांसद बनते आ रहे हैं। राजपूत समाज से आने वाले राजीव प्रताप रूडी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके समधी चंद्रिका राय और रोहिणी आचार्य को चुनाव में पराजित कर चुके हैं। उनकी छवि साफ सुथरी है। बिहार में राजपूतों की कुल आबादी 03% है। यूजीसी एक्ट की वजह से राजपूत इन दिनों भाजपा से नाराज चल रहे हैं। संभव है कि उन्हें मनाने के लिए भाजपा राजपूत चेहरे पर ही दांव लगा दे। राजीव प्रताप रूडी अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

रामकृपाल यादव 

रामकृपाल यादव मजबूत यादव नेता माने जाते हैं। बिहार में यादवों की आबादी लगभग 14% है। एक दौर में Ram Kripal Yadav राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हनुमान माने जाते थें। 2014 से ही वो भाजपा में हैं। लालू की बेटी मीसा भारती को 02 बार लोकसभा में पराजित कर चुके हैं। 2024 में मीसा भारती ने रामकृपाल यादव को पराजित किया। 2025 में रामकृपाल यादव ने दानापुर से विधानसभा का चुनाव जीता और बिहार सरकार में अभी वो कृषि मंत्री हैं।

नित्यानंद राय 

 मोदी+ अमित शाह के विश्वासी...केंद्र में मंत्री, यादव

मंगल पांडेय.

मंगल पांडेय बिहार भाजपा में ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार में ब्राह्मण आबादी लगभग 04% है। मंगल पांडेय सीवान सदर के विधायक और लंबे समय से मंत्री हैं। भाजपा संगठन में उनका प्रभाव है। Mangal Pandey मोदी शाह के विश्वासपात्र भी माने जाते हैं। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि किसकी लॉटरी लगती हैं। इनमें से ही कोई एक बिहार का New CM होगा या फिर हमेशा की तरह कोई चौंकाने वाला नाम BJP की तरफ से आने वाला है ! 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News