कश्मीर की डल झील का मजा अब बिहार के कैमूर में, हाउसबोट और मोटरबोट का भी आनन्द
बिहार का कैमूर जिला अब पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां सैलानियों के लिए मोटरबोट और हाउसबोट का भी प्रबंध है। हाउसबोट में वातानुकूलित कमरा, एक बाथरूम और किचन की भी व्यवस्था है, जिसमें 08 से 10 लोग एक बार में बैठ कर एंजॉय कर सकते हैं।
कैमूर का दुर्गावती जलाशय परियोजना....जो प्रकृति की खूबसूरत वादियों, सुरम्य वातावरण, पास में बहती नदी, पेड़ पौधों की हरियाली, भांति भांति के पक्षियों के कलरव के बीच अवस्थित है। यहां के मनमोहक नजारे को देख कर मन खुद से ही सवाल पूछने लगता है कि क्या हम सचमुच बिहार में हैं या कोई स्वप्न देख रहे हैं !
झील में लहरों के बीच अठखेलियां करती मछलियां और शांत होकर चलते बहते कछुए और अन्य जलचर जीवों का एहसास आप बिल्कुल नजदीक से कर सकते हैं।
अब तो यहां बिल्कुल आधुनिकतम सुख सुविधाओं से लैस मोटरबोट भी चलती है जो आपको कश्मीर के डल झील के आनंद का एहसास कराती है। पानी की लहरें हो, आसपास प्रकृति की मनमोहक वादियों के बीच आप यहां सपरिवार खाने पीने का आनंद ले सकते हैं।
दुर्गावती जलाशय अपनी खूबसूरती के लिए पहले ही स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है किंतु पिछले कुछ सालों में सरकार ने इसके विकास के लिए खूब काम किए हैं, जिसकी वजह से इसकी ख्याति बढ़ती जा रही है और दूर दूर से अब सैलानी यहां आने लगे हैं।
अगर आप भी इस नए वर्ष पर परिवार के साथ आनंद लेना चाहते हैं तो आप दुर्गावती जलाशय परियोजना आ सकते हैं। आप भभुआ रोड या सासाराम रेलवे स्टेशन से भी यहां पहुंच सकते हैं।
यहां सरकार की ओर से सुरक्षा के भी बेहतर प्रबंध रहते हैं। पार्किंग के लिए भी स्पेस की कोई कमी नहीं है। कैंटीन भी मौजूद है। आप यहां के विहंगम दृश्य को देख कर आनंदित और रोमांचित हो उठेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0