रोहतास जिले के डेहरी में 12वां ग्रीनफील्ड टाउनशिप, शामिल होंगे 86 गांव

बिहार कैबिनेट ने रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में राज्य का 12वां ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया है। इसमें सासाराम और डेहरी के 86 गांव शामिल होंगे।

Jun 26, 2026 - 09:10
Jun 26, 2026 - 09:25
 0  0
रोहतास जिले के डेहरी में 12वां ग्रीनफील्ड टाउनशिप, शामिल होंगे 86 गांव

बिहार के रोहतास जिले के लिए अच्छी खबर है। सासाराम और डेहरी के 86 गांवों को मिलाकर राज्य का 12वां ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने पर कैबिनेट की मुहर लग चुकी है। अब इस प्रस्तावित इलाके में चौड़ी सड़कें, पार्क, ड्रेनेज सिस्टम, स्कूल, कमर्शियल क्षेत्र, अस्पताल आदि बनाए और विकसित किए जाएंगे। 

पहले से भी डेहरी ऑन सोन महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल और परिवहन केंद्र रहा है। यहां पर सोन नदी, रेलवे और सड़क परिवहन भी उच्च माध्यम है। सरकार की योजनानुसार नया ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होता है तो यहां निवेश और आबादी दोनों ही बढ़ने की संभावना है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए क्षेत्र का चयन कर लिया है। विकास कार्य यहां शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले चरण में भूमि अधिग्रहण, मास्टरप्लान तैयार करने और आधारभूत सुविधाओं के विकास का काम शुरू होगा। इस टाउनशिप प्लानिंग में सासाराम और डेहरी के 86 गांवों को शामिल किया गया है। 

सम्राट चौधरी सरकार की ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना का उद्देश्य खाली ज़मीन पर योजनाबद्ध रूप से एक आधुनिक शहर के रूप में इलाके को विकसित करना है। इसमें निर्माण के समय से ही चौड़ी सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, स्कूल, अस्पताल और कमर्शियल सेंटर को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा। 

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना वहीं विकसित होगी जहां प्रस्तावित एक्सप्रेसवे और रिंग रोड प्रस्तावित होगा। यहां पर सिक्स लेन सड़कें, मॉडर्न ड्रेनेज सिस्टम, स्पोर्ट्स सिटी, फिनटेक सिटी, स्कूल, अस्पताल आदि निर्माण होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News