बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सीएम सम्राट ने दी खुशखबरी

राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त हो और प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए राज्य सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। सीएम सम्राट चौधरी के साथ शिक्षा विभाग के साथ हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

May 23, 2026 - 10:58
May 23, 2026 - 11:01
 0  0
बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सीएम सम्राट ने दी खुशखबरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार

Bihar Teacher Recruitment:

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य में अगले 05 सालों में एक लाख शिक्षकों की बहाली की घोषणा की है। इसेक साथ ही शिक्षकों के ट्रांसफर को सरल बनाने और स्कूलों में जीविका दीदियों के माध्यम से पोशाकों की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। 

राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त हो और प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए राज्य सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। सीएम सम्राट चौधरी के साथ शिक्षा विभाग के साथ हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि अगले 05 सालों में राज्य में एक लाख नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली करेगी। राज्य सरकार ने तय किया है कि हर साल जुलाई के महीने में शिक्षकों की बहाली का विज्ञापन जारी होगा ताकी इस भर्ती प्रक्रिया को सही समय पर पूरा किया जा सके। इससे बिहार में स्कूली शिक्षा का माहौल बेहतर होगा और शिक्षकों की कमी को तय समय पर पूरी की जा सकेगी। 

वहीं शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी सरकार की ओर से बड़ा अपडेट आया है। सीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि महिला शिक्षकों का ट्रांसफर उनके गृह जिले में किया जाए। संभव हो तो उनके पंचायत के नजदीक ही किया जाए। पुरुष शिक्षकों का ट्रांसफर भी उनके गृह प्रखंड के आसपास करने से संबंधित नीति तैयार करने का निर्देश दिया गया। सरकार का मानना है कि नजदीक पोस्टिंग से शिक्षकों पर मानसिक दबाव कम होता है और उन्हें काम करने में सुविधा होती है। इससे पठन पाठन की गुणवत्ता बढ़ती है। 

वहीं सरकारी स्कूलों में मिलने वाले पोशाक को लेकर भी नई व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। अब बिहार के सभी स्कूलों में छात्र छात्राओं को पोशाक जीविका समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। इससे बच्चों को सही समय पर ड्रेस भी मिल सकेगा। जीविका से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News