राजधानी पटना में बनेगा 5 स्टार होटल ताज.....500 कमरे और 04 साल, खाली होगा बांकीपुर बस स्टैंड

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पटना में बांकीपुर बस स्टैंड के स्थान पर 5 स्टार ताज होटल बनाया जाएगा। वहीं बस स्टैंड को जेपी गंगा पथ के पास शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए अच्छे अच्छे होटलों का निर्माण करना होगा।

May 12, 2026 - 10:45
May 12, 2026 - 10:48
 0  0
राजधानी पटना में बनेगा 5 स्टार होटल ताज.....500 कमरे और 04 साल, खाली होगा बांकीपुर बस स्टैंड
सांकेतिक तस्वीर

5 Star Hotel In patna बिहार में बनीं नई सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद से ही मंत्रियों ने अपने विभागों का काम शुरु कर दिया है। इसी क्रम में बिहार के नए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने एक बड़ी जानकारी दी है और बताया है कि जल्द ही पटना में 5 स्टार ताज होटल बनने वाला है। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पटना में बांकीपुर बस स्टैंड के स्थान पर 5 स्टार ताज होटल बनाया जाएगा। वहीं बस स्टैंड को जेपी गंगा पथ के पास शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए अच्छे अच्छे होटलों का निर्माण करना होगा। बता दें कि पटना में 5 स्टार होटल के निर्माण की खबर से राजधानी वासियों में खासा उत्साह का माहौल है। 

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार में पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। पयर्टन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए फाइव स्टार होटलों का निर्माण सिर्फ राजधानी पटना में ही नहीं बल्कि बिहार के दूसरे जिलों में किया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पर्यटन क्षेत्र पर काफी ध्यान है। वो चाहते हैं कि पर्यटन के क्षेत्र में बिहार की मजबूत पहचान बनें और लोग बिहार की समृद्ध संस्कृति से अवगत हो। 

प्राप्त सूचना के अनुसार राजधानी पटना का बांकीपुर बस स्टैंड अब इतिहास बनने जा रहा है। इस बस स्टैंड से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। अब इस बस स्टैंड की जगह फाइव स्टार ताज होटल बनने वाला है। जल्द ही यहां पर काम शुरु हो सकता है। एक महीने के अंदर यहां पर तोड़फोड़ का काम शुरु हो जाएगा और पूरे परिसर को खाली करा लिया जाएगा। 

बांकीपुर बस स्टैंड लगभग 3.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। अब यह यहां से जेपी गंगा पथ के किनारे शिफ्ट होने वाला है। बांकीपुर बस स्टैंड विगत कई सालों से पटना और आसपास के लोगों के लिए आवागमन का एक प्रमुख केंद्र था, जो अब नए पते पर जाने वाला है। जेपी गंगा पथ के किनारे नया बस स्टैंड लगभग 05 एकड़ में बनेगा यानी की नया बस स्टैंड पहले से बड़ा हो जाएगा। 

बता दें कि बांकीपुर बस स्टैंड के स्थान पर बनने वाले नए फाइव स्टार ताज होटल में लगभग 500 कमरे होंगे। पहले फेज में यहां पर 350 और दूसरे फेज में 150 कमरे होंगे यानी की कुल 500 कमरे इस फाइव स्टार होटल में होंगे। बिहार सरकार ने अगले 04 सालों में होटल के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News