208 नए डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से एडमिशन शुरू हो जाएगा

बिहार में खुल रहे 208 नए डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। नए खुल रहे सभी कॉलेजों पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय ( BRABU) के अंतर्गत 37 नए कॉलेज खुलेंगे।

May 3, 2026 - 19:07
 0  0
208 नए डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से एडमिशन शुरू हो जाएगा

बिहार में उच्च शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी ख़बर है। बीते दिनों सरकार ने राज्य भर में 208 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना का निर्णय लिया था। इन सभी कॉलेजों में इसी सत्र से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है।

मुजफ्फरपुर के BRABU के अंतर्गत 37 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना हो रही है। ये सभी कॉलेज अंगीभूत होंगे। इन कॉलेजों की स्थापना होते ही BRABU में अंगीभूत कॉलेजों की संख्या 79 हो जाएगी। 

BRABU के अनुसार इन सभी नए डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से स्नातक में एडमिशन शुरू हो जाएगा। एडमिशन के लिए 04 मई से 25 मई तक पोर्टल खुला रहेगा। सर्वाधिक कॉलेज पूर्वी चंपारण में खुल रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी को अगले 04 दिनों में सभी नए कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति का निर्देश दिया है।

इन नए डिग्री कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र आदि छह विषयों की पढ़ाई होगी। हर विषय में 48 छात्रों का एडमिशन होगा एवं प्रत्येक विषय के लिए 03 शिक्षकों की नियुक्ति का निर्देश यूनिवर्सिटी को दे दिया गया है। 

प्रत्येक डिग्री कॉलेजों पर सरकार 50 लाख रुपए खर्च करेगी। सरकार ने 20 लाख रुपए जिला प्रशासन एवं 30 लाख रुपए कॉलेज प्राचार्य को आवंटित किया है। फिलहाल ये नए कॉलेज किसी सरकारी अथवा निजी भवन में संचालित होंगे। जिस प्रखंड में कॉलेज खुलेगा, उस प्रखंड के नाम से कॉलेज खुलेगा। 

एडमिशन के लिए 04 मई से 25 मई तक पोर्टल खुलेगा। 25 मई के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगा। सभी छात्रों को अपने जिले के सभी कॉलेजों का नाम देने का विकल्प खुला होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News