05 राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद तेजस्वी दे रहें बथर्ड पार्टी, जुटेगा पूरा विपक्ष.....
इसमें विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। दरअसल इस बर्थडे पार्टी के पीछे एक बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा हुआ है। आज हम उसकी पड़ताल करेंगे और सारी बातें आपको विस्तार से बताएंगे।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव अपने बेटे इराज के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी देने जा रहे हैं। यह तेजस्वी यादव के बेटे का पहला जन्मदिन है। इसे बेहद यादगार बनाने की कोशिश लालू परिवार की ओर से की जा रही है। इस जन्मदिन को बेहद खास और यादगार बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार गाजियाबाद में इकट्ठा हो रहा है। तेजस्वी यादव के बेटे का जन्मदिन 27 मई को है।
गाजियाबाद में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव और दामाद राहुल यादव का निवास स्थान है। राहुल यादव भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। राहुल यादव के पिता जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के एमएलसी रह चुके हैं। रागिनी यादव और राहुल यादव के निवास स्थान के पास ही यह जन्मदिन समारोह आयोजित हो रहा है। मीडिया इसे सियासी सुपर भोज और महाजुटान का नाम दे रहा है।
इसमें विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। दरअसल इस बर्थडे पार्टी के पीछे एक बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा हुआ है। आज हम उसकी पड़ताल करेंगे और सारी बातें आपको विस्तार से बताएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की बुरी हार हुई। बीते दिनों 05 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएं तो पश्चिम बंगाल का किला भी ध्वस्त हो गया और भाजपा की सरकार बन गई। उधर केरल में कांग्रेस के खिलाफ आरजेडी ने एलडीएफ से चुनाव लड़ा तो तमिलनाडु मंे डीएमके और कांग्रेस की राहें जुदा हो गईं। ऐसे में पूरा इंडिया गठबंधन का कुनबा बिखरा बिखरा सा नजर आ रहा है। तेजस्वी यादव जन्मदिन समारोह के बहाने इस बिखरे हुए इंडिया ब्लॉक को एक करने की पहल करने जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही अपने फेसबुक लाइव के जरिए इंडिया ब्लॉक की मीटिंग बुलाने की मांग कर चुकी हैं। तेजस्वी के बेटे इराज का जन्म कोलकाता में ही हुआ था। खुद ममता बनर्जी इस अवसर पर मिलने पहुंची थीं। उन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बंटोरी थी।
बताया जा रहा है कि इस जन्मदिन समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं ममता बनर्जी के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। डीएमके प्रमुख स्टालिन को लेकर भी सस्पेंस है। अगर वो भी इस जन्मदिन समारोह में मौजूद रहते हैं तो बिखरा हुआ इंडिया ब्लॉक एक साथ दिखाई देकर एकजुटता का संदेश दे सकता है।
उधर बिहार के सभी बड़े आरजेडी नेताओं को गाजियाबाद पहुंचने का संदेश दिया जा चुका है। आरजेडी के सभी विधायक, सभी एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद इस जन्मदिन समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। धीरे धीरे सभी राज्य स्तरीय नेताओं के गाजियाबाद पहुंचने का क्रम जारी है। वहीं देखना यह भी दिलचस्प होगा कि परिवार से बागी चल रहे तेजप्रताप यादव और रोहिणी आचार्य इस जन्मदिन समारोह में पहुंचती हैं या नहीं ! तेजप्रताप यादव तो एक साल पहले से ही परिवार से अलग चल रहे हैं जबकि रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अपनी नाराजगी को सार्वजनिक रुप से जाहिर किया था।
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरजेडी का यह मेगा सेलिब्रेशन देखने लायक होगा हालांकि भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में जीत से आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। इस जन्मदिन समारोह पर पूरे देश की मीडिया की निगाहें लगी हुई हैं। देश के कौन कौन से बड़े नेता इस जन्मदिन समारोह में आ रहे हैं, उसे लेकर लगातार खबरों का बाजार अगले दो तीन दिनों तक गर्म रहने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0