बिहार में एक और पुल ध्वस्त, विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा गंगा में समाहित....
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा गंगा नदी में गिर गया। राहत की बात यह है कि इस बड़ी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू है।
बिहार में पुलों का गिरना जारी है। भागलपुर में 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में समाहित हो गया। घटना रविवार की रात की है। प्रशासन ने समय रहते ट्रैफिक को रोक दिया था, इससे बड़ा हादसा टल गया।
विक्रमशिला सेतु हादसे की वजह से 16 जिलों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इससे एक लाख की आबादी के परिवहन पर असर पड़ा है। बता दें कि पिछले दस सालों में इस पुल की तीन बार रिपेयरिंग हो चुकी है। अभी हाल ही में मार्च 2026 में रिपेयरिंग का काम हुआ था। विक्रमशिला सेतु का निर्माण यूपी ब्रिज कॉर्पोरेशन ने किया था।
घटना के बाद राज्य के पथ निर्माण विभाग ने Executive इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन डॉ चंद्रशेखर ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से इस पर बात की है। पुल निर्माण के काम के लिए आर्मी की मदद लेने की कोशिश की जा रही है।
भागलपुर से नवगछिया के बीच बनें इस सेतु का उद्घाटन बिहार की तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने वर्ष 2001 में किया था। इस सेतु के रास्ते हजारों गाड़ियां रोज गुजरती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0