भाजपा ने दी प्रशांत किशोर की चुनौती, दम है तो फिर से बांकीपुर से लड़ कर दिखाओ...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आए 10 दिन से ज्यादा हो गए लेकिन भाजपा नेताओं का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने 2030 में फिर से प्रशांत किशोर को बांकीपुर से चुनाव लड़ने का चैलेंज किया है।

Aug 13, 2026 - 15:20
Aug 13, 2026 - 15:36
 0  0
भाजपा ने दी प्रशांत किशोर की चुनौती, दम है तो फिर से बांकीपुर से लड़ कर दिखाओ...
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के उपनाम पीके को लेकर बड़ा निशाना साधते हुए उन्हें प्रखर कुटिल करार दिया है और कहा कि प्रशांत किशोर को अभी भाजपा के काम करने की शैली और लोकतंत्र के सिस्टम को ठीक से समझने की जरुरत है।

अजय आलोक ने कहा कि यह कांग्रेस का दौर नहीं है जहां सीएम की मर्जी से कोई चुनाव हारता है या जीतता है। भाजपा के लोकतांत्रिक विचारों वाली पार्टी है। हमारे यहां ऐसा नहीं चलता। वहीं उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को बिहार की चिंता छोड़कर कांग्रेस के लिए काम करना चाहिए। 

डॉ अजय आलोक ने कहा कि पीके कांग्रेस का समर्थन करते हैं। उन्हें बिहार की चिंता करने का नाटक छोड़ देना चाहिए और कांग्रेस के लिए काम करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने याद दिलाया कि पीके पहले तेलंगाना और फिर कर्नाटक में अपनी राजनीति चमकाने गए थें और अब बिहार के लिए पीछे पड़े हैं। प्रशांत किशोर अपनी सुविधा के हिसाब से बयानबाजी करते हैं। 

वहीं पीके को चैलेंज करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने दोबारा बांकीपुर से चुनाव लड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर और बिहार की सियासत में पीके की दिलचस्पी को सिर्फ एक चुनाव तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अगर उन्हें अपनी लोकप्रियता और जनसुराज के जनाधार पर इतना ही भरोसा है तो वो ऐलान करें कि वो अगला चुनाव भी बांकीपुर से ही लड़ेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News