BJP को बिहार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब......मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर मुकेश सहनी का सरकार पर प्रहार
पूर्व मंत्री सहनी ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से सारे काम ठप पड़े हुए हैं। चुनाव के समय वोट लेने के लिए पूरा खजाना खाली कर दिया गया। नारा दिया गया 25 से 30 फिर से नीतीश और सत्ता में आते ही तीन महीने में नीतीश को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से विभागों में कामकाज बाधित है। सरकार बनीं तो सीएम समेत तीन मंत्रियों का ही शपथ हुआ। जब मंत्री बनाना ही है तो किस बात का विलंब किया जा रहा है ? इस देरी का क्या मतलब है !
बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण हुए एक सप्ताह का समय होने जा रहा है और अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। सीएम समेत दो डिप्टी सीएम सरकार चला रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष अब सरकार पर हमलावर हो चुका है। बिहार जैसे बड़े राज्य में बिना मंत्रिमंडल के सरकारी कामकाज की स्थिति क्या होगी, इसका आंकलन सहज किया जा सकता है।
इस मुद्दे पर विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधा है। मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। पीएम मोदी का काम सिर्फ सरकार बनाना और सत्ता पर कब्जा जमाना है।
पूर्व मंत्री Mukesh Sahni ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से सारे काम ठप पड़े हुए हैं। चुनाव के समय वोट लेने के लिए पूरा खजाना खाली कर दिया गया। नारा दिया गया 25 से 30 फिर से नीतीश और सत्ता में आते ही तीन महीने में नीतीश को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से विभागों में कामकाज बाधित है। सरकार बनीं तो सीएम समेत तीन मंत्रियों का ही शपथ हुआ। जब मंत्री बनाना ही है तो किस बात का विलंब किया जा रहा है ? इस देरी का क्या मतलब है !
महिला बिल पर अपनी बात रखते हुए वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास कर दिया गया था, उस पर काम करना है लेकिन ये काम वो नहीं कर रहे हैं। वहीं भाजपा पर खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्यां में देख लीजिए, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सामान्य वर्ग से हैं। नारी शक्ति वंदन बिल भी महिलाओं के रिजर्वेशन के लिए नहीं बल्कि परिसीमन के लिए लाया गया था।
पीएम मोदी की राजनीति पर बोलते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि पीएम मोदी जितना चुनाव के लिए सोचते हैं, अगर उतना देश के लिए सोचते तो देश का भला हो जाता। वहीं आरएसएस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संघ को राष्ट्र का निर्माण नहीं करना है, उन्हें सिर्फ भाजपा को चुनाव जिताना है। सहनी ने कहा कि महिला आरक्षण की सच्चाई देश को बताया जाएगा, इसके लिए हमलोग सड़क पर उतरेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0