बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस तारीख तक हो जाएगा फाइनल...

पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि जनसुराज की ओर से कभी भी इस विषय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन बिहार की लोकल मीडिया यह मान कर चल रही है कि प्रशांत किशोर ही बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार होंगे।

Jul 2, 2026 - 22:10
Jul 2, 2026 - 22:24
 0  0
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस तारीख तक हो जाएगा फाइनल...
सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से साभार

राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को वोटिंग होनी है और 03 अगस्त को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद अब सबकी नजरें जनसुराज की ओर टिकी हुई है। 

पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि जनसुराज की ओर से कभी भी इस विषय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन बिहार की लोकल मीडिया यह मान कर चल रही है कि प्रशांत किशोर ही बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार होंगे। 

अब इसे लेकर जनसुराज की तरफ से एक सूचना आई है। जनसुराज ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। बांकीपुर में जनसुराज का उम्मीदवार उपचुनाव लड़ेगा। उम्मीदवार की घोषणा कोर कमेटी की मीटिंग के बाद 05 जुलाई को की जाएगी। इसका मतलब साफ है कि 05 जुलाई को यह साफ हो जाएगा कि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं। 

जनसुराज के कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रशांत किशोर को चुनाव परिणामों की परवाह किए बगैर बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। अगर वो इस उपचुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में आते हैं तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

बता दें कि पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी को जनसुराज ने बांकीपुर का प्रभारी बनाया है। 05 जुलाई को उम्मीदवार घोषित करने की जानकारी चंद्रवंशी ने ही दी। इस दौरान पार्टी के सीनियर लीडर किशोर कुमार मुन्ना, ओबैदुर रहमान, ललन यादव एवं जितेंद्र मिश्रा मौजूद रहें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News