बांकीपुर उपचुनावः तेजस्वी के ऐलान से कांग्रेस को झटका
2015 में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने बांकीपुर से चुनाव लड़ा था जबकि 2020 में पूर्व केंद्रीय शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी थें लेकिन दोनों को ही हार का मुंह देखना पड़ा था।
आरजेडी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर कांग्रेस को झटका दे दिया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं रेखा गुप्ता पर आरजेडी ने एक बार फिर से भरोसा व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया है।
उम्मीदवार घोषित होने पर रेखा गुप्ता ने आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। रेखा गुप्ता का नाम घोषित होते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस के भी कई नेताओं की निगाह बांकीपुर विधानसभा सीट पर थी। 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों ने ही चुनाव लड़ा था।
2015 में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने बांकीपुर से चुनाव लड़ा था जबकि 2020 में पूर्व केंद्रीय शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी थें लेकिन दोनों को ही हार का मुंह देखना पड़ा था। जंब मंगनी लाल मंडल से पूछा गया कि क्या रेखा गुप्ता ने नाम का ऐलान महागठबंधन के सभी दलों की सहमति से हो रहा है तो उन्होने साफ तौर पर कहा कि रेखा गुप्ता 2025 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार थीं तो ऐसे में असहमति का सवाल ही नहीं है।
इस प्रेस वार्ता में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, एमएलसी सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव मौजूद थें। आरजेडी ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के निवर्तमान विधायक नितिन नवीन की विफलता को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का मन बना लिया है।
उधर जनसुराज के प्रशांत किशोर भी ने इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। प्रशांत किशोर के नामांकन की तैयारियां जोरों शोरों पर है तो तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने जानी मानी महिला समाजसेवी वीणा मानवी को मैदान में उतार दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0