भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, राजद छोड़ देता तो आज उपमुख्यमंत्री होता !
मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि अगर वो भी आरजेडी छोड़ कर दूसरी जगह चले गए होते तो आज डिप्टी सीएम होते। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और उनकी पार्टी के लिए बहुत त्याग किया है।
आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने सियासी सफर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वो पार्टी छोड़कर चले गए होते तो आज डिप्टी सीएम होते। उन्होंने कहा कि एक समय में आरजेडी के 22 विधायक थें। दौर मुश्किल आया तो कई लोग साथ छोड़ गए लेकिन वो लालू प्रसाद यादव के साथ मजबूती के साथ डटे रहें।
उन्होंने कहा कि अगर वो भी पार्टी छोड़कर चले गए होते तो आज विजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री नहीं होते। उनकी जगह वो डिप्टी सीएम होते लेकिन उन्होंने बहुत त्याग किया है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनका लक्ष्य राजद के नीतियों और सिद्धांतों का घर घर तक पहुंचाना है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि वो लंबे समय से आरजेडी और लालू प्रसाद के साथ खड़े हैं। उनके अनुसार वो तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता किसी पद की वजह से नहीं है।
वही सीएम सम्राट चौधरी के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी छुपाने वाली बात नहीं है। वो विधायक हैं और सम्राट चौधरी सीएम हैं और वो क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0