200 करोड़ की लागत से बन रहा बिहार भाजपा का नया कार्यालय, तमाम सुविधाओं से होगा लैस

राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी का नया आलीशान कार्यालय बनाया जा रहा है, हालांकि पुराना प्रदेश कार्यालय जो वीरचंद पटेल पर स्थिति है, वह यथावत रहेगा। सूचना के अनुसार वर्तमान प्रदेश भाजपा कार्यालय को पटना महानगर भाजपा कार्यालय के तौर पर संचालित किया जाएगा।

Dec 20, 2025 - 13:39
Dec 20, 2025 - 13:41
 0  0
200 करोड़ की लागत से बन रहा बिहार भाजपा का नया कार्यालय, तमाम सुविधाओं से होगा लैस

राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश मुख्यालय बनाया जा रहा है। नया प्रदेश कार्यालय पाटली पथ के किनारे पाटलीपुत्र रेलवे जंक्शन के पीछे वाले हिस्से में बनेगा। यह नया प्रदेश मुख्यालय तमाम आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगा। प्रदेश मुख्यालय का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने नए प्रदेश मुख्यालय के निर्माण में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नया प्रदेश मुख्यालय लगभग 13 हजार से 15 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया जा रहा है। 

राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश मुख्यालय बनाया जा रहा है। नया प्रदेश कार्यालय पाटली पथ के किनारे पाटलीपुत्र रेलवे जंक्शन के पीछे वाले हिस्से में बनेगा। यह नया प्रदेश मुख्यालय तमाम आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगा। प्रदेश मुख्यालय के लिए केंद्रीय नेतृत्व से स्वीकृति की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। प्रदेश मुख्यालय निर्माण के लिए जमीन खरीदा जा चुका है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने नए प्रदेश मुख्यालय के निर्माण में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नया प्रदेश मुख्यालय लगभग 13 हजार से 15 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया जा रहा है। यह नया प्रदेश मुख्यालय सभी आधुनिक सुख सुविधाओं, तकनीक और सुरक्षा इंतजामों से लैस होगा। 

इसमें एंट्री से लेकर एग्जिट तक सीसीटीवी कैमरे और बाकी के सुरक्षा इंतजामों से लैस होगा। इसमें डिजिटल वॉर रुम, कॉल सेंटर, इलेक्शन मैनेजमेंट सेंटर, डेटा एनालिसिस रुम, वर्कशॉप और आईटी सेल के लिए अलग से चैंबर और केबिन की व्यवस्था रहेगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारियों के लिए अलग अलग चैंबर और केबिन बनेंगे। इसके साथ ही सभी मोरचा अध्यक्षों के लिए भी अलग कार्यालय कक्षों का निर्माण होगा। इनमें युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोरचा के लिए भी अलग से कार्यालय और कक्ष बनाए जाएंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रदेश भाजपा मुख्यालय के लिए नक्शा और डिजाइन नई दिल्ली से ही बनकर आया है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर निर्माण संबंधित गतिविधियों पर काम करने वाली राष्ट्रीय निर्माण समिति की बैठक में नए प्रदेश मुख्यालय के भवन पर चर्चा और समीक्षा के उपरांत इसे अंतिम रुप दिया गया। अब केंद्रीय भाजपा कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के उपरांत मुख्यालय निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। 

इस नए प्रदेश मुख्यालय में तीन से पांच आधुनिक सभागार बनाए जाने की भी योजना है ताकी प्रदेश स्तरीय बैठकें आयोजित की जा सके। इसके साथ ही नए बिहार प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गेस्ट हाउस, कैंटीन, कैफेटेरिया, ग्रीन फील्ड भी निर्माण होने की योजना प्रस्तावित है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News