बिहार पंचायत चुनाव: पहली बार चिप वाला EVM होगा इस्तेमाल, बड़ा खास है ये...

EVM की मेमोरी डिलीट हो जाएगी पर चिप में सारे वोट सुरक्षित रहेंगे। चिप की मेमोरी से यह पता लग जाएगा कि किस बूथ पर कितने वोट EVM मे डाले गए हैं।

Apr 6, 2026 - 09:58
Apr 6, 2026 - 10:02
 0  0
बिहार पंचायत चुनाव: पहली बार चिप वाला EVM होगा इस्तेमाल, बड़ा खास है ये...
Adobe

Bihar Panchayat Chunaw 2026 अगले कुछ महीनों में बिहार में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। बिहार में ऐसा पहली बार होगा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी 06 पदों के लिए EVM के जरिए वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही इस बार का पंचायत चुनाव स्पेशल तरीके से डिजाइन कराई गई EVM से होगा। 

यह ऐसा EVM होगा जिसकी मेमोरी डिलीट होने अथवा नष्ट होने के बाद भी इसकी चिप में हर वोट सेफ रहेगा। चिप की मेमोरी में डेटा रहेगा कि एक बूथ पर कितने वोट पड़े हैं। यह चिप बेहद सुरक्षित तरीके से राज्य निर्वाचन आयोग के Strong Room में रखा जाएगा। भविष्य में कभी भी साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल करना पड़ा तो यह चिप सबकुछ साफ साफ बता देगा।

हर चुनाव से पहले पिछली मेमोरी को Delete कर दिया जाएगा। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू है। इसके तहत वार्ड सदस्य, बीडीसी, मुखिया, जिला पार्षद, पंच एवं सरपंच के पदों के लिए चुनाव होता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नई EVM के लिए हैदराबाद स्थित Electronics Corporation Of India Limited ( EICL) को जिम्मेदारी सौंपी है। मई महीने के बाद से चिप वाले EVM की सप्लाई शुरू हो जाएगी। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों को अपने अपने जिले में EVM के रखरखाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दे दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News