बिहार विधान परिषद के सभापति का इस्तीफा, जेडीयू के खाते में जा सकती है कुर्सी !
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब सभापति की कुर्सी जेडीयू के हिस्से में जा सकती है।
भाजपा MLC अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार विधान परिषद के उप सभापति को सौंपा। उनके इस्तीफे के साथ ही सभापति का पद रिक्त हो गया है। अब संभावना जताई जा रही है कि यह कुर्सी जेडीयू के पास जा सकती है।
सभापति के इस्तीफे के बाद नए सभापति को लेकर मीडिया और राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। अब शीघ्र ही नए सभापति के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार कई टर्म से निर्वाचित होते आ रहे हैं।
सभापति के रूप में उनका कार्यकाल साफ सुथरा और निष्पक्ष माना जाता रहा है। उन्हें संसदीय एवं विधायी कार्यों का लम्बा अनुभव रहा है लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
नए सभापति के निर्वाचन तक सदन की कार्यवाही चलने की स्थिति में उपसभापति सारा कामकाज देखेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0