बिहार का मौसम : आज से आंधी पानी का दौर शुरू, भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में मौसम का मूड आज से बदलने वाला है। आंधी बारिश की आहट है। कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में आज से मानसून के एक्टिव होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की गई है। कुछ जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 जिलों में हीट वेव जैसी आशंका भी जताई गई है। बात अगर सीमांचल की करें तो यहां के 06 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।
IMD की ओर से कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना भी व्यक्त की गई जा। इन छह जिलों के अलावा बिहार के बाकी के इलाकों में बादलों की आवाजाही चलती रहेगी। उमस वाली गर्मी से फिलहाल राहत के संकेत नहीं हैं।
वहीं रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा और बेगूसराय जैसे जिलों में भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की गई है हालांकि यह भी बताया गया है कि इन जिलों में बिजली चमकने और बादल गरजने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सीमांचल और उत्तर बिहार के बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा पहुंच रही है, जिसकी वजह से बारिश की संभावना बन रही जा। अगले कुछ दिनों में दक्षिण बिहार में भी मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0