कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर कांग्रेसी उतर गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णयों को जोरदार विरोध किया। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थें। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम को राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय के पास पहुंचना था लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।
इस दौरान कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थें। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं का चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर बैरिकेडिंग पर पहुंच गए और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगें। पुलिस के अधिकारियो नें उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की लेकिन ये लोग नहीं मानें ।
इसके बाद कांग्रेसियों ने वोट चोर चुनाव आयोग गद्दी छोड़ के नारे भी खूब लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से राजधानी पटना गूंजता रहा। पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी खूब इस्तेमाल किया लेकिन पानी की बौछार पड़ने के बाद भी कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार की पोल खोल चुकी है। उनके एकतरफा फैसलों से सिर्फ एक पार्टी को लाभ पहुंचा है। ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को तार तार किया है। चुनाव में गड़बड़ी हुई। वोट चोरी हुई। इसके विरोध में आज समस्त कांग्रेसजन सड़कों पर हैं। राजेशर राम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन के इस्तेमाल को गलत करार दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0